Posts

Showing posts from July, 2020

दिल क्या चाहता है ❤❤❤

पता नहीं ये दिल क्या चाहता है मिलती है जिन नजदीकियों से खुशियाँ उससे ही क्यों "फासला" चाहता है पता नहीं ये दिल क्या चाहता है💞 तेरी करीबी है मेरी खुशनसीबी दिल ये तुझसे बार-बार कहता है पता नहीं ये दिल क्या चाहता है💞 तेरी छुअन से होती है सिहरन फिर भी यही मन बार-बार चाहता है पता नहीं ये दिल क्या चाहता है💞 मेरे इंकार में भी तेरी "हाँ" चाहता है तेरी गुस्ताखियाँ बार- बार चाहता है पता नहीं ये दिल क्या चाहता है💞

....एक बार फिर से 💑

तू मुझे "प्यार" करना सीखा रहा है एक बार फिर से मुझे "जीना" सीखा रहा है अपने होठों से मेरे चेहरे को "चमका" जा रहा है एक बार फिर से "मेरी खूबसूरती" मुझे दिखा रहा है अपनी आँखों से मेरी आँखों में "ख्वाब" जगा रहा है एक बार फिर से मुझे "पूरी नींद" लेना सीखा रहा है मेरी तन्हाइयाँ तुझसे "नजदीकियां" बढ़ा रहा है एक बार फिर से ये दिल मुझे "नादानियाँ" सीखा रहा है 💞